
स्थान – देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तरायणी संक्रांत और घुघुतियार के नाम से मनाया जाने वाला मकर संक्रांति का पर्व आज देवभूमि उत्तराखंड में पूरे उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।


पर्व के अवसर पर प्रदेश भर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।


देहरादून सहित विभिन्न क्षेत्रों में भक्तगण मंदिरों में पहुंचकर भगवान की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबे नजर आए।


श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए प्रार्थना की।
उत्तरायणी संक्रांत के साथ घुघुतियार पर्व की भी खास रौनक देखने को मिल रही है। बच्चे पक्षियों के लिए घुघुते बनाकर उन्हें अर्पित कर रहे हैं, जो उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को दर्शाता है।
कुल मिलाकर देवभूमि उत्तराखंड में आज आस्था, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है, जहां मकर संक्रांति का पर्व धार्मिक उत्साह और लोक आस्थाओं के साथ मनाया जा रहा है।


