
स्थान – हल्द्वानी

ब्यूरो रिपोर्ट

हल्द्वानी में हुए सनसनीखेज गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा के पूर्व नेता और पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू तथा उसके बेटे जय को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अमित बिष्ट उर्फ चिंटू ने अपने ही घर के बाहर 23 वर्षीय युवक नितिन लोहनी की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी।


वारदात के बाद आरोपी ने मामले को गुमराह करने के लिए अपने घर में फायरिंग होने की झूठी सूचना पुलिस को दी, ताकि हत्या को किसी अन्य एंगल से दिखाया जा सके।
जांच के दौरान पुलिस ने इस पूरे षड्यंत्र का खुलासा करते हुए हत्या में इस्तेमाल की गई दो नाली बंदूक और एक पिस्टल भी बरामद कर ली है। पुलिस का कहना है कि सभी सबूत और परिस्थितिजन्य साक्ष्य आरोपियों की संलिप्तता की पुष्टि करते हैं।
घटना के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल मच गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आरोपी अमित बिष्ट उर्फ चिंटू को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वारदात के पीछे कोई और साजिश या सहयोगी तो शामिल नहीं था।
वीडियो के आधार पर भी पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है और आगे और खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

