सितारगंज कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, हथियार और दस्तावेजों की जांच पर फोकस

सितारगंज कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, हथियार और दस्तावेजों की जांच पर फोकस

स्थान-सितारगंज
रिपोर्ट-तनवीर अंसारी

पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी ने सितारगंज कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोतवाली में रखे पिस्टल, रिवाल्वर और राइफल सहित आधुनिक हथियारों की बारीकी से जांच की और सब इंस्पेक्टरों द्वारा हथियार खोलने और लॉक करने का ट्रायल भी कराया।

पीसीओ ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी आपात स्थिति या बदमाशों से मुठभेड़ के समय हथियारों का सुरक्षित और सही उपयोग किया जा सके।

इसके अलावा, निरीक्षण के दौरान मुकदमों में पंजीकृत वाहन, रजिस्टर, कंप्यूटर, कार्यालय परिसर, शौचालय और नए भवन की स्थिति का भी जायजा लिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि निरीक्षण में कोतवाली के विभिन्न विभागों में पहले से काफी सुधार देखा गया। मुकदमों के दस्तावेज, वाहन रजिस्टर, जरूरी कागजात और कंप्यूटर कक्ष का रख-रखाव संतोषजनक पाया गया। कार्यालय और मैस (किचन) जैसी महत्वपूर्ण जगहों पर भी साफ-सफाई और व्यवस्थित रख-रखाव देखा गया।

भूपेंद्र सिंह धोनी ने निरीक्षण के बाद सब इंस्पेक्टरों और कर्मचारियों को और सतर्क रहने तथा नियमों के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए।