

स्थान – दिल्ली

ब्यूरो रिपोर्ट


विधायक राम सिंह कैड़ा ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की।



इस अवसर पर विधायक कैड़ा ने नितिन नवीन को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई और यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने संगठन और जनसेवा से जुड़े विषयों पर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।



विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नितिन नवीन के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा के संकल्प को नई ऊर्जा के साथ जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा।


भेंट के दौरान संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई।


