उत्तराखंड हाईकोर्ट को मिलेगा नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता नियुक्त

उत्तराखंड हाईकोर्ट को मिलेगा नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता नियुक्त

स्थान – नैनीताल

ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस का नाम सामने आ गया है। जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता उत्तराखंड हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश (चीफ जस्टिस) होंगे। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने उनकी नियुक्ति की संस्तुति कर दी है।

वर्तमान में जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं। वह मौजूदा चीफ जस्टिस जस्टिस जी. नरेंद्र का स्थान लेंगे। जस्टिस जी. नरेंद्र 9 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

कॉलेजियम की सिफारिश के बाद अब केंद्र सरकार द्वारा औपचारिक अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे।

न्यायिक हलकों में उनकी नियुक्ति को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव से उत्तराखंड हाईकोर्ट की कार्यप्रणाली को और मजबूती मिलेगी।