आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – कुछ लोग आपके प्रति अफवाहें फैला सकते हैं। आप परवाह ना करके अपने कार्यों के प्रति संलग्न रहें। निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। व्यक्तिगत तथा सामाजिक कार्यों में भी व्यस्तता रहेगी। किसी मनोरंजन स्थल पर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव – आलस और जल्दबाजी जैसी नकारात्मक आदतों में सुधार लाना जरूरी है। नजदीकी संबंधियों के साथ व्यवहार करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। घर के बड़े बुजुर्गों के सेहत के प्रति लापरवाही ना बरतें तथा उचित इलाज लें।

करियर – कारोबारी व्यवस्था में बदलाव लाने से उत्तम परिस्थितियां बनेंगी। सहयोगियो और कर्मचारियों की मदद से जरूरत अनुसार कार्य चलते भी रहेंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने काम तय समय पर पूरे कर लें, वरना उच्चाधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है।
लव – पति-पत्नी के बीच व्यक्तिगत कारणों से कुछ नोकझोंक रह सकती है। परंतु जल्दी ही परिस्थितियां संभल भी जाएँगी।
स्वास्थ्य – अपनी सामर्थ्य से ज्यादा मेहनत करने से थकान हावी रहेगी। स्वस्थ रहने के लिए योगा, मेडिटेशन जैसी गतिविधियां भी जरूरी हैं।
भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 9

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आपके प्रयासों से घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब रहेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी गतिविधि चल रही है, तो आज उसके बेहतरीन परिणाम मिल जाएँगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से संबंधित चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा।
नेगेटिव – रुके हुए कार्यों को व्यवस्थित करने में बहुत अधिक मेहनत रहेगी। कुछ ऐसे खर्चे भी आएंगे, जिनमें कटौती करना भी संभव नहीं होगा। इस समय कोई भी फाइनेंस संबंधित काम करते समय शांतिपूर्ण तरीका अपनाएं।

करियर – व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। आपकी मेहनत के परिणाम बहुत ही उत्तम प्राप्त होंगे। कोई भी व्यवधान आने पर किसी अनुभवी से सलाह लेना बेहतर रहेगा। मार्केटिंग संबंधी रुकी हुई गतिविधियों को आप अपनी सूझबूझ द्वारा हल करने में सक्षम भी रहेंगे।
लव – मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होने से परिवार में खुशी व उमंग भरा माहौल रहेगा। विवाह योग्य लोगो के लिए कोई खुशखबरी मिलेगी।
स्वास्थ्य – अपनी क्षमता से अधिक मेहनत ना करें। उचित आराम लें और खान-पान व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 5

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव – वर्तमान ग्रह स्थिति आप को अद्भुत शक्ति प्रदान कर रही है। इसका सदुपयोग करना आपकी क्षमता पर भी निर्भर करता है। आज कुछ धन दायक स्थितियां भी बनेंगी, साथ ही इस समय बनाई गई योजनाएं निकट भविष्य में शुभ अवसर प्रदान करने वाली हैं।
नेगेटिव – बच्चो की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से मन कुछ परेशान रह सकता है। गुस्से और आवेश में आने के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएँ। इस समय किसी भी तरह का लेनदेन करना आपको नुकसान में भी डाल सकता है।

करियर – कामकाज में कुछ ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने की भी आवश्यकता है। कलात्मक तथा ग्लैमर कार्यों से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। पार्टनरशिप संबंधी कारोबार फायदेमंद स्थिति में रहेंगे। नौकरी में किसी लापरवाही की वजह से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।
लव – दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य – पेट खराब होने की वजह से अपच और भूख ना लगने जैसी स्थिति रहेगी। आयुर्वेदिक इलाज इसके लिए उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 1

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव – ग्रह स्थिति सकारात्मक बनी हुई है। किसी भी विपरीत परिस्थिति को आप अपने आत्मविश्वास और सूझबूझ द्वारा अनुकूल बना लेंगे। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। विद्यार्थी अपनी परीक्षा को लेकर गंभीर रहेंगे।
नेगेटिव – ध्यान रखें कि जल्दबाजी में लिया गया निर्णय गलत हो सकता है। अपने व्यक्तिगत मामलो में किसी का भी हस्तक्षेप ना होने दें और ना ही किसी पर अधिक विश्वास करें। अहंकार और जिद में आकर कोई लाभदायक उपलब्धि गँवा भी सकते हैं।

करियर – व्यवसाय को लेकर जल्दबाजी और लापरवाही की वजह से कुछ काम बिगड़ भी सकते हैं। कोई बड़ी डील भी हाथ से निकल सकती है। रुकी हुई पेमेंट निकालने की हर संभव कोशिश कामयाब रहेगी। ऑफिस के सहयोगियो के साथ उचित तालमेल बना रहेगा।
लव – घर में व्यवस्थित और अनुशासित माहौल रहेगा। मेहमानों के आगमन से भी वातावरण और अधिक खुशनुमा बन जाएगा।
स्वास्थ्य – अपने ऊपर काम का बोझ अधिक ना लें। थकान की वजह से शरीर में शिथिलता महसूस होगी। कुछ समय खुद के लिए भी जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव – कहीं पैसा फँसा हुआ है, तो प्रयास करने पर आज वसूल हो सकता है। पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेगी। आप रिलैक्स हो कर व्यक्तिगत कार्यों में ध्यान दे पाएँगे। कुछ नई योजनाएं बनेंगी, जो कि भविष्य में सकारात्मक रहेंगी।
नेगेटिव – अपने स्वभाव में समय अनुसार बदलाव लाने का प्रयास करें। संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए धैर्य और समर्पण की भावना होना जरूरी है। युवा वर्ग ध्यान रखें, लापरवाही और आलस की वजह से कार्यों में विलंब हो सकता है।

करियर – आपके अथक प्रयासों से व्यवसाय में विशेष सुधार आएगा तथा नए कार्य से संबंधित कोई योजना क्रियान्वित के लिए भी समय अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगो के स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। साथ में तरक्की भी संभव है। अपनी फाइलें और डॉक्यूमेंट व्यवस्थित रखें।
लव – परिवारजनों तथा जीवनसाथी का सहयोग आपको तनाव मुक्त बनाकर रखेगा। प्रेम संबंध जल्दी ही विवाह में परिणीत होने के योग बन रहे हैं।
स्वास्थ्य – पेट खराब होने की वजह से भूख ना लगना और अपच जैसी समस्याएं रहेंगी। संयमित दिनचर्या रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 6

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव – किसी नजदीकी संबंधी के माध्यम से कोई उपलब्धि मिलने से प्रसन्नता रहेगी। कहीं सम्मेलन या समारोह में जाने का अवसर प्राप्त होगा तथा सम्मान के साथ आपकी आवभगत भी रहेगी। घर के किसी सदस्य के विवाह संबंधी कोई अच्छा रिश्ता भी आने की संभावना है।
नेगेटिव – कोई राजकीय या कोर्ट के संबंधी कोई मामला चल रहा है, तो आज सावधान रहने की जरूरत है। इनसे संबंधित किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा।

करियर – पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े लोगो को कोई विशेष अधिकार मिलेगा। वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग व सलाह भी आपको काम करने में मदद करेगी। इस समय साझेदारी संबंधी व्यवसाय में भी लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।
लव – घर की समस्या को लेकर पति-पत्नी के बीच कुछ खटपट हो सकती हैं। ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर ना निकलें। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने संबंधी बातचीत होगी।
स्वास्थ्य – जोड़ो व घुटनों से संबंधित दर्द पुनः उठ सकता है। अपनी दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखना इसका सर्वप्रथम इलाज है।
भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 2

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव – काफी समय से किसी कार्य को लेकर चल रहे प्रयासों में सफलता मिलने वाली है। साथ ही आज आपकी योजना को साकार रूप मिलने वाला है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय जरूर दें। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से सकारात्मक बने रहेंगे।
नेगेटिव – नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगो से दूरी बनाकर रखें, अन्यथा आपके मान-सम्मान पर भी बात आ सकती है। किसी भी कार्य में रिस्क लेने से परहेज करें। इस समय सहजता से ही अपनी दिनचर्या व्यतीत करना उचित है।

करियर – कार्य क्षेत्र में बनाई गई नई नीतियों और योजनाओं के उचित परिणाम हासिल होंगे। निकट भविष्य में आपको लाभदायक एग्रीमेंट भी प्राप्त होने वाले हैं। इसके लिए प्रयासरत रहें। कोई ऑफिशियल यात्रा का भी ऑर्डर मिल सकता है।
लव – पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। प्रेम संबंध में किसी प्रकार की बदनामी मिलने की आशंका है। सावधान रहें।
स्वास्थ्य – शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है। प्राकृतिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 4

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव – सामाजिक गतिविधियों में रुचि रखने से आपके अच्छे संपर्क बनेंगे और फायदा भी होगा। अपने मन मुताबिक कार्यों पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपके लिए परेशानी भी खड़ी करने की कोशिश करेंगे, परंतु उनकी यह साजिश विफल रहेगी।
नेगेटिव – सभी कार्य में सफल होने के लिए अत्यधिक मेहनत की भी जरूरत है। भाग्य भरोसे रहने से अक्सर अच्छे अवसर हाथ से निकल जाते हैं। आपके अपने ही कुछ लोग जलन की भावना से आपके प्रति बुराइयां और गलतफहमी उत्पन्न कर सकते हैं। इन बातों पर ध्यान ना दें।

करियर – व्यवसाय में बेहतरीन फायदा होने की संभावना है। जिस काम को जटिल समझकर छोड़ रहे थे, उस पर दुबारा कार्य शुरू करें। इसमें उचित सफलता मिलेगी। इस समय किसी भी तरह का रिस्क लेना नुकसान दे सकता है। ऑफिस का माहौल तनाव मुक्त रहेगा। लंबित पड़े हुए सरकारी मामले भी हल होंगे।
लव – पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। अविवाहित लोगो के लिए विवाह के योग बन रहे हैं।
स्वास्थ्य – पेट संबंधी कोई दिक्कत तो उत्पन्न हो सकती है। खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 3

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – मस्ती भरी दिनचर्या रहेगी। किसी प्रिय मित्र के साथ काफी समय बाद मेल- मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। विवाह योग्य पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। व्यक्तिगत कार्यों के प्रति पूरा ध्यान दें। इस समय सफलता मिलने के पूरे योग हैं।
नेगेटिव – अनावश्यक खर्चो पर भी काबू रखना जरूरी है। भावुकता में निर्णय लेना आपके लिए नुकसानदेह रहेगा। आपका विचलित व्यवहार दूसरों के लिए परेशानी का कारण भी बन सकता है इसलिए अपने व्यवहार में कुछ लचीलापन लाएँ। घर के वरिष्ठ लोगो से मार्गदर्शन लेते रहें।

करियर – कार्यस्थल पर कर्मचारियों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। शांति से समस्या का निदान करें। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में भी अनबन होने की आशंका अधिक लग रही है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों के लिए उन्नति के बेहतरीन योग बने हुए हैं।
लव – पारिवारिक माहौल व्यवस्थित बनाए रखने में आपका सहयोग जरूरी है। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों तथा मीडिया में अपना समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव अवश्य रखें।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 8

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव – अनुभवी लोगो के साथ मेल-मुलाकात के अवसर मिलेंगे। आपकी विचार शैली और दिनचर्या में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। किसी सामाजिक गतिविधि में आपके योगदान व काम की प्रशंसा होगी।
नेगेटिव – बिना सोचे-समझे दूसरों की बातों पर विश्वास करने के बजाय अपनी अंतरात्मा के निर्णय को प्राथमिकता दें। अपने भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता रखें, क्योंकि उनके द्वारा आपकी किसी खास परेशानी का समाधान हो सकता है।

करियर – व्यवसायिक स्थल पर कुछ ना कुछ दिक्कतें बनी रहेंगी। स्टाफ की तरफ से भी असंतोष रहेगा। अपने गुस्से और आक्रोश पर काबू रखना जरूरी है। शांति और धैर्य से वातावरण को सामान्य करने का प्रयास करें। ऑफिस में अपने कार्य को समय पर पूरा करने का प्रयास करें।
लव – पारिवारिक वातावरण सुकून भरा बना रहेगा। बेकार के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य – कार्यभार की वजह से थकान हावी हो सकती है। आपके आत्मविश्वास व आत्मबल में कोई कमी नहीं आएगी और सेहत ठीक रहेगी।
भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 9

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव – अपनी आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका निस्वार्थ योगदान आपको मानसिक सुकून देगा। प्रॉपर्टी आदि से संबंधित कोई कार्य बनने की बेहतरीन संभावना है।
नेगेटिव – किसी सदस्य के सेहत को भी लेकर कुछ चिंता रहेगी। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को पढ़ाई में और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यर्थ की मौज मस्ती से दूर रहें।

करियर – व्यवसाय संबंधी किसी नए प्रोजेक्ट को आप जितना सरल और सहज समझ रहे हैं, उसमें मुश्किलें बनी रहेगी। सहयोगियो तथा कर्मचारियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। नौकरीपेशा व्यक्ति अपनी फाइलें व दस्तावेज बहुत अधिक संभालकर रखें।
लव – अपनी योजनाओं में जीवन साथी को भी जरूर शामिल करें। इससे संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य – सेहत के प्रति लापरवाही ना बरतें। एलर्जी अथवा यूरीन इन्फेक्शन जैसी दिक्कत रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 6

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज कोई काम मन मुताबिक तरीके से संपन्न हो जाने से आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। घर में कोई शुभ कार्य भी संपन्न होगा। समाजसेवी कार्यो में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। कोई रुकी हुई पेमेंट भी हासिल होने की संभावना है।
नेगेटिव – इस समय किसी भी तरह की शापिंग को स्थगित रखना उचित रहेगा, क्योंकि समय और पैसे का नुकसान ही होगा। बच्चो को किसी प्रोजेक्ट में विफलता मिलने से तनाव रहेगा, उनका मनोबल बनाकर रखें। अजनबी लोगो पर भरोसा ना करें।

करियर – पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखना आवश्यक है। इस समय अनावश्यक खर्चो की अधिकता की वजह से कुछ तनाव की स्थिति भी रह सकती हैं। जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार अभी लाभ नहीं मिलेगा। ऑफिस में दूसरो के मामले में बिन माँगे सलाह ना दें।
लव – जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर कहा-सुनी होगी। अपने गुस्से पर काबू रखें। प्रेम संबंधो में नज़दीकियाँ आएँगी।
स्वास्थ्य – अत्यधिक मेहनत की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी। समय-समय पर उचित आराम भी लेना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 7