देहरादून में पुलिस की सक्रियता से अपराधों में कमी, त्वरित कार्रवाई का माहौल कायम

देहरादून में पुलिस की सक्रियता से अपराधों में कमी, त्वरित कार्रवाई का माहौल कायम

स्थान : देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट

हाल के दिनों में देहरादून पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई के चलते शहर में अपराधों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। वायरल वीडियो से जुड़े मामले हों, मारपीट की घटनाएँ या नशा तस्करी के मामले, पुलिस हर छोटी सूचना पर तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रही है। बिंदाल पुल और मद्रासी कॉलोनी जैसे संवेदनशील इलाकों में अब शिकायतें काफी कम हो गई हैं।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार के अनुसार, एएनटीएफ, एसओजी और थाना पुलिस की संयुक्त टीमवर्क और “ऑपरेशन कालनेमी” जैसे अभियानों के चलते कई लोगों का सत्यापन हुआ, कई एफआईआर दर्ज की गईं और कई बांग्लादेशियों को जेल भेजने व डिपोर्ट करने की कार्रवाई की गई।

पुलिस ने कॉलेजों में नशामुक्ति अभियान भी तेज किया है। छात्रों से ब्लड सैंपल लेकर और नशा नहीं करने के शपथ पत्र भरवाकर नशा नियंत्रण की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

साथ ही, किसी भी वायरल वीडियो में मारपीट या उपद्रव की जानकारी मिलते ही तुरंत एफआईआर दर्ज की जाती है। बाहरी लोगों की आवाजाही वाले मिक्स्ड पॉपुलेटेड इलाकों में व्यापक सत्यापन अभियान जारी है। इसमें ICJS, नेटग्रिड और अन्य डिजिटल टूल्स का उपयोग कर संदिग्धों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और सामने आते ही तत्काल विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की सक्रियता से न केवल अपराध नियंत्रण हुआ है, बल्कि शहर में सुरक्षा और विश्वास का माहौल भी कायम हुआ है।