म्यांमार में सैन्य शासन ने रिहा किए 3000 से अधिक कैदी, 5500 पर लगे आरोप वापस

म्यांमार में सैन्य शासन ने रिहा किए 3000 से अधिक कैदी, 5500 पर लगे आरोप वापस

म्यांमार की सेना ने इंसेन जेल से गुरुवार को 3000 से अधिक कैदियों को रिहा किया और 5500 मामलों में लगे आरोपों को वापस लेने की घोषणा की। यह रिहाई अगले महीने 28 दिसंबर को होने वाले आम चुनाव से पहले सैन्य शासन द्वारा दी गई सामूहिक माफी के तहत की गई है।

जेल के बाहर रिश्तेदार और दोस्त कैदियों का फूल-मालाओं और गले लगाकर भावुक स्वागत करते नजर आए। जेल अधिकारी ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पात्र मतदाता आगामी चुनाव में भाग ले सकें।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि रिहा किए गए कैदियों में पूर्व प्रधानमंत्री और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आंग-सान सू ची शामिल हैं या नहीं। सू ची 2021 के सैन्य तख्तापलट के बाद नजरबंद हैं और तब से उनका कोई बाहरी संपर्क नहीं है।