

हरिद्वार। आगामी कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी साधु-संतों और अखाड़ा प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। बैठक में मेले की व्यवस्थाओं और प्रस्तावित योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।




सूत्रों के अनुसार, डाम कोठी के पास गंगा घाट पर तैयारियों की समीक्षा के लिए विशेष कार्यक्रम भी रखा गया है। प्रशासन की ओर से सभी अखाड़ों के प्रमुख संतों को औपचारिक निमंत्रण भेज दिया गया है।





सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या सरकार इस बार कुंभ मेले को ‘पूर्ण कुंभ’ के रूप में आयोजित करने की आधिकारिक घोषणा कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो संत-समाज इसे ऐतिहासिक निर्णय मान रहा है।

मेले की स्वच्छता, सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी तैयारियों पर भी आज महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।





