एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई! मुक्तेश्वर में दो तस्कर गिरफ्तार, रामनगर में एक के पास से चरस बरामद

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई! मुक्तेश्वर में दो तस्कर गिरफ्तार, रामनगर में एक के पास से चरस बरामद

नैनीताल पुलिस ने “मिशन ड्रग फ्री देवभूमि 2025” के तहत नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुक्तेश्वर और रामनगर क्षेत्र में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है।

मुक्तेश्वर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो अभियुक्तों —

  1. प्रताप सिंह, पुत्र जमन सिंह (उम्र 53 वर्ष, निवासी ग्राम बैरोली, थाना भवाली)
  2. श्यामलाल, पुत्र भवानी राम (उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्राम चापड, थाना भवाली)
    को गिरफ्तार किया।
    दोनों के पास से कुल 758 ग्राम अवैध चरस (क्रमशः 433.5 ग्राम और 324.5 ग्राम) बरामद की गई।
    इस मामले में थाना मुक्तेश्वर में मुकदमा संख्या 24/2025, धारा 8/20 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी टीम:
▫️उपनिरीक्षक मनीषा सिंह,
▫️हेड कॉन्स्टेबल जीवननाथ,
▫️कॉन्स्टेबल अशोक कुमार,
▫️होमगार्ड मदन चंद्र

वहीं रामनगर क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अन्य तस्कर सुरेन्द्र (पुत्र स्व. बलवान सिंह, निवासी सिसाना, सोनीपत, हरियाणा) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 104.55 ग्राम चरस बरामद हुई।
इस मामले में थाना रामनगर पर एफआईआर संख्या 391/2025, धारा 8/20 NDPS Act दर्ज की गई है।

गिरफ्तारी टीम:
▫️उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार,
▫️कॉन्स्टेबल विपिन शर्मा,
▫️कॉन्स्टेबल गोविन्द सिंह।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और जिले को नशामुक्त बनाने के लक्ष्य की दिशा में सख्त कार्रवाई जारी रखी जाएगी।