सोशल मीडिया पर बेगुनाही का नाटक, मारपीट और धमकी के केस में जा चुका है जेल

सोशल मीडिया पर बेगुनाही का नाटक, मारपीट और धमकी के केस में जा चुका है जेल

स्थान: हल्द्वानी

मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में जेल जा चुका एक व्यक्ति अब सोशल मीडिया पर खुद को बेगुनाह साबित करने में जुटा है। वह लगातार लाइव वीडियो में ऊंची आवाज़ में बोलकर और नाटकीय हरकतें करके खुद को निर्दोष बताने की कोशिश करता है।

आए दिन फेसबुक पर लाइव होकर यह व्यक्ति लोगों को गुमराह करता है और कभी-कभी अपनी मां की तस्वीरें दिखाकर भावनात्मक ब्लैकमेल करने का भी प्रयास करता है।

मिली जानकारी के अनुसार, उसके खिलाफ अपराध संख्या 27/25, धारा 115(2), 351(2), 351(3), 352 भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत थाना चोर गलियां में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके बाद उसे जेल भेजा गया था।

यह वही व्यक्ति है जिसने 2 अगस्त 2024 को अपने ही भाई पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी। अब वही अपने पेज पर उन लोगों को “बेगुनाह” बताने में लगा है जो बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों में आरोपी हैं और जिन पर न्यायालय में मुकदमे चल रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियाँ सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने और समाज में भ्रम पैदा करने का प्रयास हैं, जिन पर कार्रवाई की जानी चाहिए।