

रिपोर्ट : भगवान सिंह
स्थान : श्रीनगर गढ़वाल


दीपावली के मौके पर जोशी कम्युनिकेशन में ग्राहकों के लिए खास ऑफर का दौर जारी है। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग स्थित चौहान कंपलेक्स में अपनी दुकान चलाने वाले सुमन “बंटी” जोशी ने इस त्यौहार पर ग्राहकों को मोबाइल खरीदने पर तीन उपहार देने का ऐलान किया है।



सुमन जोशी बताते हैं कि साल भर उनकी दुकान पर मोबाइल फोन की बिक्री पर कोई ना कोई स्कीम उपलब्ध रहती है, और त्योहारों पर इसे डबल ऑफर के रूप में पेश किया जाता है। इस दीपावली पर ग्राहक किसी भी कंपनी का एंड्राइड मोबाइल खरीदते हैं तो वे उसे ऑनलाइन रेट पर उपलब्ध कराने के साथ-साथ तीन उपहार मुफ्त दे रहे हैं।



सुमन जोशी ने लोगों से अपील की है कि लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा दें और स्थानीय दुकानों से ही खरीदारी करें। उनका कहना है कि ऑनलाइन खरीदी गई चीज़ ग्राहक तक पहुंचने पर ही सही या खराब होने का पता चलता है, जबकि स्थानीय दुकानदार विश्वसनीय और जाना-पहचाना होता है, इसलिए भरोसे के साथ खरीदारी की जा सकती है।


धनतेरस के दिन उनकी दुकान पर इस स्पेशल स्कीम के चलते भारी भीड़ देखने को मिली। ग्राहक भी उनकी विश्वसनीयता और स्कीम की सराहना करते नजर आए।


इस तरह, श्रीनगर में जोशी कम्युनिकेशन ने त्योहारों पर खुशियों और उपहारों का माहौल बनाकर अपने ग्राहकों का खास ध्यान रखा है।




