एसएसपी हरिद्वार ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, पुलिस ने की शांति और सहयोग की अपील

एसएसपी हरिद्वार ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, पुलिस ने की शांति और सहयोग की अपील

रिपोर्टर : धर्मराज
स्थान : हरिद्वार

दीपावली के अवसर पर एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने समस्त जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपों का यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और आपसी सौहार्द लेकर आए।

इस अवसर पर हरिद्वार पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। साथ ही किसी भी आपात स्थिति या समस्या की स्थिति में तुरंत डायल 112 पर संपर्क करें।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में हरिद्वार पुलिस का सहयोग करें, ताकि पर्व का आनंद सभी लोग सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में उठा सकें।