

स्थान : कालाढूंगी


कालाढूंगी थाना अंतर्गत रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बैलपड़ाव क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसा बाजपुर मोटर मार्ग पर पेश आया, जिसमें दो नाबालिक भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।



घायलों की पहचान अरुण कुमार (17 वर्ष) और अवनी (10 वर्ष), पुत्र-पुत्री रमेश कुमार, निवासी बैलपड़ाव के रूप में हुई है। दोनों मोटरसाइकिल पर सवार थे, तभी दुर्घटना घटी।




घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बैलपड़ाव पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेकेंडरी हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।


जानकारी के अनुसार, दोनों के पिता मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं और किराए के मकान में रहते हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


यह घटना सड़क सुरक्षा के महत्व और ट्रैफिक नियमों का पालन न करने के गंभीर परिणामों की याद दिलाती है।



