

स्थान: रानीखेत

रिपोर्टर: संजय जोशी

भारतीय जनता पार्टी के आत्मनिर्भर संकल्प अभियान के तहत रानीखेत विधानसभा में शुक्रवार को जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ताड़ीखेत स्थित गोलू देवता मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने आत्मनिर्भर भारत के विज़न को साकार करने का संकल्प लिया।




मुख्य वक्ता भाजपा नेता पुष्कर काला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर आत्मनिर्भरता की भावना को गांव-गांव तक पहुंचाया जाए और विकास में सक्रिय भागीदारी निभाई जाए।


कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने संगठन की एकता, सेवा भावना और अनुशासन पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री भूपेंद्र कांडपाल ने किया।
सम्मेलन में प्रमुख नेताओं में शामिल थे – महिला मोर्चा की कुमाऊं संयोजक विमला रावत, वरिष्ठ नेता आशुतोष शाही, जिला उपाध्यक्ष गणेश राम, दीप्ति बिष्ट, जिला मंत्री रमेश खनायत, दरवान सिंह, प्रदीप बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य धन सिंह और जिला पंचायत सदस्य भावना उप्रेती।

इसके अलावा मंडल अध्यक्ष रानीखेत – ललित मेहरा, ताड़ीखेत – मुकेश पांडे, बिनसर महादेव – राम सिंह, भिकियासैंण – प्रेम सिंह, विभिन्न मंडलों के महामंत्री, उपाध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक और बूथ अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्यों के प्रति जागरूक करना और संगठनात्मक ताकत को बढ़ाना बताया गया।



