


स्थान – खटीमा, ऊधम सिंह नगर
रिपोर्ट – अशोक सरकार

जनपद उधम सिंह नगर में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 213 फीट ऊँचे तिरंगे को फहराते हुए राष्ट्रगान किया और वीर जवानों को याद किया। इस अवसर पर उन्होंने 20.89 करोड़ रुपये की लागत से खटीमा-मेलाघाट सड़क पुनर्निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया।





साथ ही, हंस फाउंडेशन देहरादून के सहयोग से प्रदत्त 08 और हिन्दुस्तान जिंक व ममता संगठन के संयुक्त सौजन्य से 01 मोबाइल स्वास्थ्य सेवा वाहन को मुख्यमंत्री ने अपने निजी आवास नगला तराई से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह सेवा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ करेगी।




हंस फाउंडेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर युद्धवीर सिंह ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा दी गई 08 मोबाइल यूनिटों में से 04 जनपद उधम सिंह नगर में और 04 जनपद नैनीताल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केके अग्रवाल भी उपस्थित रहे।




