प्राचार्य संजय मंमगाई को मिला डॉक्टरेट की मानद उपाधि सम्मान

प्राचार्य संजय मंमगाई को मिला डॉक्टरेट की मानद उपाधि सम्मान

रिपोर्ट: भगवान‌ सिंह
स्थान: पौड़ी

सरस्वती विद्या मंदिर तिमली के प्राचार्य राजमती देवी संजय मंमगाई को शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मैजिक आर्ट यूनिवर्सिटी फरीदाबाद द्वारा मैजिक बुक अवार्ड के तहत डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।

यूनिवर्सिटी ने प्राचार्य मंमगाई को शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में 28 वर्षों की अनुकरणीय सेवा के उपरांत इस उपाधि के लिए चयनित किया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद प्राचार्य संजय मंमगाई ने कहा कि यह उपलब्धि उनके विद्यालय परिवार और समाज के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने यूनिवर्सिटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे भी शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में नई ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।