बाजपुर में फर्जी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, एसएस हॉस्पिटल सील

बाजपुर में फर्जी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, एसएस हॉस्पिटल सील

स्टेशन –बाजपुर

रिपोर्टर – भूपेंद्र सिंह पन्नू

ऊधम सिंह नगर। बाजपुर शहर में फर्जी अस्पतालों का जाल लगातार फैलता जा रहा है, जहां मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग अब तक सिर्फ खानापूर्ति तक ही सीमित नजर आ रहा था। लेकिन अब अधिकारियों ने इस गंभीर मामले में सख्ती दिखानी शुरू कर दी है।

मंगलवार को एसडीएम डॉक्टर अमृता शर्मा के निर्देश पर उप जिला चिकित्सालय बाजपुर के सीएमएस डॉ. पी.डी. गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चकरपुर रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान अस्पताल खुला मिला, लेकिन वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। जांच में यह सामने आया कि अस्पताल का रजिस्ट्रेशन वर्ष 2026 तक वैध है, बावजूद इसके कई नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था।

सीएमएस डॉ. पी.डी. गुप्ता ने बताया कि अस्पताल को फिलहाल बंद करवा दिया गया है, और चेतावनी दी है कि अगर यह अस्पताल दोबारा बिना अनुमति के चालू पाया गया तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजपुर में कई ऐसे अस्पताल चल रहे हैं जो बिना योग्य डॉक्टरों और लाइसेंस के काम कर रहे हैं, जिससे मरीजों की जान पर लगातार खतरा बना हुआ है। अब देखना यह होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में सिर्फ कार्रवाई दिखाएगा या स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाएगा