नैनीताल पुलिस की सराहनीय पहल — खोए मोबाइल फोन मिले वापस

नैनीताल पुलिस की सराहनीय पहल — खोए मोबाइल फोन मिले वापस

स्थान: नैनीताल

जनपद नैनीताल पुलिस ने तकनीकी दक्षता और तत्परता का परिचय देते हुए पिछले 2 से 3 माह पूर्व खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंपे हैं।

शिकायतकर्ताओं वसीम, संध्या सिरसवाल, इरफान, सलीम और अक्सा ने अपने मोबाइल फोन गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर थाना बनभूलपुरा प्रभारी सुशील जोशी और उनकी टीम ने सर्विलांस सेल की तकनीकी सहायता से खोजबीन कर कुल 5 मोबाइल फोन बरामद किए।

आज सभी मोबाइल फोन को थाना बनभूलपुरा में संबंधित स्वामियों को सुपुर्द किया गया।
अपने फोन वापस मिलने पर शिकायतकर्ताओं ने नैनीताल पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि—
“हमें उम्मीद नहीं थी कि हमारे खोए हुए मोबाइल मिल पाएंगे, लेकिन पुलिस की मेहनत और तत्परता के कारण आज हमें अपने फोन वापस मिले हैं।”

जनपद पुलिस की इस कार्यवाही से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और भरोसा और मजबूत हुआ है।