अल्मोड़ा धौलादेवी ब्लॉक में वायरल संक्रमण की आशंका, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

अल्मोड़ा धौलादेवी ब्लॉक में वायरल संक्रमण की आशंका, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

रिपोर्ट हरीश भण्डारी

स्थान: अल्मोड़ा

धौलादेवी ब्लॉक में वायरल संक्रमण फैलने की आशंका के चलते स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी नवीन चंद्र तिवारी ने बताया कि ब्लॉक में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें दो मौतें हार्ट अटैक से हुई हैं, जबकि पांच मौतें संदिग्ध हैं और इनमें वायरल संक्रमण की संभावना जताई जा रही है।

प्रभावित क्षेत्रों से 11 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से तीन में टाइफाइड पॉजिटिव पाया गया है। ब्लॉक के 16 सब-सेंटरों में आशा कार्यकर्ता, सीएचओ और फार्मासिस्ट की टीमें सक्रिय कर दी गई हैं ताकि स्थिति पर नियंत्रण रखा जा सके।

जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग की प्रतिक्रिया मुख्यमंत्री के सीधा सज्ञान लेने के बाद तेज हुई है। इस बीच, धौलादेवी में अब तक कुल 9 मौतें हो चुकी हैं, जो अल्मोड़ा स्वास्थ्य प्रशासन की तैयारियों और तत्परता पर सवाल उठाती हैं।