ग्रामीणों की लंबे समय से मांग पर जिला पंचायत ने रोड निर्माण शुरू किया

ग्रामीणों की लंबे समय से मांग पर जिला पंचायत ने रोड निर्माण शुरू किया

स्थान – बाजपुर

रिपोर्ट – भूपेंद्र सिंह पन्नू

ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए जिला पंचायत सदस्य सोनू शर्मा और ग्राम प्रधान हमीत सिंह ने स्थानीय मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करवाया। यह मार्ग पहले बरसात के मौसम में पानी भर जाने के कारण ग्रामीणों और विशेषकर स्कूली बच्चों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनता था।

जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शर्मा ने मौके पर बताया कि इस रोड के निर्माण से ग्रामीणों की दैनिक समस्याओं में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्वयं रोड की गुणवत्ता का मूल्यांकन करेंगे, ताकि भविष्य में इसके इस्तेमाल में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें सड़क की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा और बच्चों की स्कूल आने-जाने की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।