


रिपोर्टर: दीपक अधिकारी

स्थान: हल्द्वानी

दीपावली से पहले हल्द्वानी शहरवासियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बड़ी सुविधा दी। उन्होंने शहर के विभिन्न रूटों पर संचालित होने वाली छह नई सिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सीएम ने राज्य में हो रहे डेमोग्राफिक बदलाव को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और जनसंख्या संतुलन के साथ किसी भी तरह का छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।





सीएम धामी ने कहा कि हल्द्वानी में ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बसों का परिचालन शुरू किया गया है, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी और ट्रैफिक समस्या में राहत भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले समय में हुई लापरवाही की भरपाई अब सख्ती से की जाएगी।



मुख्यमंत्री ने सभी ज़िलाधिकारियों को निर्देश दिए कि राशन कार्ड, आधार कार्ड, बिजली कनेक्शन और परिवार रजिस्टर जैसे दस्तावेजों के माध्यम से अपात्र लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि “राज्य की जनसंख्या संरचना और सांस्कृतिक मूल्यों से कोई समझौता नहीं होगा।”
सीएम ने कहा कि राज्य प्रशासन को सतर्क रहना होगा और जो लोग सरकारी सुविधाओं का गलत तरीके से लाभ उठा रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उनका संदेश साफ था: उत्तराखंड की सांस्कृतिक और जनसंख्या पहचान के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।





