


रिपोर्ट: हरीश भण्डारी
स्थान: अल्मोड़ा

आगामी दीपावली और धनतेरस के त्योहारों को ध्यान में रखते हुए एसएसपी देवेंद्र पींचा ने जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की विशेष बैठक ली। बैठक में अपराध की समीक्षा की गई और त्योहारों के दौरान सुरक्षा बढ़ाने के व्यापक उपायों पर चर्चा हुई।





एसएसपी पींचा ने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि भीड़भाड़ वाले बाजारों, व्यस्त सड़कों और दुकानों में अतिरिक्त ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सीसीटीवी कैमरों की सही कार्यप्रणाली सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत निगरानी रखी जा सके।



इसके अलावा एसएसपी ने कहा कि संदिग्ध गतिविधि दिखते ही तुरंत कड़ाई से कार्रवाई की जाए, ताकि पर्व के दौरान जनता का मनोबल सुरक्षित और भरोसेमंद बना रहे।




