राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाजपुर में छात्र संघ और शिक्षकों की बैठक, कॉलेज की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाजपुर में छात्र संघ और शिक्षकों की बैठक, कॉलेज की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा

स्थान – बाजपुर

रिपोर्ट – भूपेंद्र सिंह पन्नू

ऊधम सिंह नगर जिले के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाजपुर में कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को लेकर छात्र संघ के नवनियुक्त प्रतिनिधियों ने सोमवार को शिक्षकों के साथ एक औपचारिक बैठक की। इस बैठक में कॉलेज की व्यवस्था सुधारने और छात्रों की सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में छात्र संघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह बोहरा ने कॉलेज में लंबे समय से चली आ रही कई समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि परिसर में साफ-सफाई की अव्यवस्था, योगा क्लास की कमी, इंटरनेट नेटवर्क की दिक्कत और कॉलेज मार्ग की क्षतिग्रस्त सड़क जैसी समस्याएं छात्रों के सामने लगातार बनी हुई हैं।

इस मौके पर अध्यक्ष बोहरा ने कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विभेश कुमार से मुलाकात कर इन मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग की। प्राचार्य ने छात्रों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए जल्द ही आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

छात्र संघ ने कॉलेज प्रशासन से अपेक्षा जताई कि छात्रों की मूलभूत सुविधाओं पर जल्द ध्यान दिया जाएगा ताकि शैक्षणिक वातावरण और बेहतर बन सके।