


रिपोर्टर : दीपक अधिकारी

स्थान : हल्द्वानी

नैनीताल दुग्ध संघ ने आज अपने वार्षिक सामान्य निकाय बैठक की 75वीं वर्षगांठ पर डायमंड जुबली कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर मेयर गजराज बिष्ट, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा और अन्य कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की।






कार्यक्रम में संघ के वार्षिक बजट और महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में फरवरी से दूध के दाम में ₹2 प्रति लीटर वृद्धि करने का प्रस्ताव रखा गया। इसके अलावा, दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहन राशि देने, और दूध से बनने वाले घी, दही, मक्खन, पनीर, मिठाई सहित अन्य उत्पादों की बाजार में बेहतर मार्केटिंग सुनिश्चित करने पर भी विचार किया गया।



अध्यक्ष मुकेश बोरा ने इस दौरान दुग्ध संघ का वार्षिक बजट पेश किया और आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला। संघ ने अपने सदस्यों और राज्य के दुग्ध उत्पादकों के हित में कई कदम उठाने की प्रतिबद्धता जताई।




