उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा रद्द

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा रद्द

स्थान : देहरादून

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा को छात्रहित में रद्द कर दिया गया है। यह फैसला आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर लिया गया।

जांच के लिए गठित एकल सदस्यीय आयोग ने 21 सितंबर को आयोजित परीक्षा की समीक्षा की थी। इस परीक्षा में लगभग एक लाख पांच हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

परीक्षा के दौरान छात्रों ने अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए रद्द करने और सीबीआई जांच की मांग की थी। इस आंदोलन के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने स्वयं स्थल का दौरा किया और सीबीआई जांच की घोषणा की थी।

आयोग की रिपोर्ट मिलने के बाद छात्र हित को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया गया।

सरकार ने यह भी आश्वासन दिया है कि भविष्य में परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी और किसी भी प्रकार की अनियमितताओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।