


लोकेशन – मंगलौर, उत्तराखंड
रिपोर्टर – राहुल सैनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई पीएम धन-धान्य कृषि योजना को लेकर नारसन विकास खंड कार्यालय के सभागार में आज किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों किसान उपस्थित रहे और उन्होंने प्रधानमंत्री के संदेश को लाइव सुना।





गोष्ठी में नारसन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कविंद्र चौधरी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह योजना देश के किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी और इसके माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ कृषि उत्पादन में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।




पीएम धन-धान्य कृषि योजना का लाभ उन 100 जिलों को मिलेगा, जो अन्य जिलों की तुलना में विकास में पिछड़े हुए हैं। योजना के तहत खासकर दलहन उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। यह कदम किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और देश को दालों के मामले में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम साबित होगा।

गोष्ठी में किसानों को योजना के लाभ, विभिन्न सब्सिडी और प्रोत्साहन योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें उत्पादन बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया।




