हरिद्वार: डॉ. पंकज बोहरा ने मरीज की जान बचाई, मानवता का दिया संदेश

हरिद्वार: डॉ. पंकज बोहरा ने मरीज की जान बचाई, मानवता का दिया संदेश

रिपोर्टर-शहजाद अली

स्थान-हरिद्वार

हरिद्वार के मेट्रो हॉस्पिटल में डॉ. पंकज बोहरा ने एक गंभीर मरीज की जान बचाकर मानवता का संदेश दिया। अस्पताल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेट्रो हॉस्पिटल के युनिट हेड डॉ. अरशद इक़बाल ने जानकारी दी कि मुख्य कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. पंकज बोहरा ने मरीज कौशल्या देवी का पेसमेकर लगाकर उनकी जान सुरक्षित की।

डॉ. पंकज बोहरा ने बताया कि मरीज की हालत बेहद गंभीर थी। उनका शुगर कंट्रोल में नहीं था और हार्ट रेट केवल 25 था। मरीज की जान बचाने के लिए पहले टेम्पोरेरी पेसमेकर लगाया गया और स्थिति को स्थिर किया गया। इसके बाद मरीज को डुअल चैंबर एमआरआई-कंफर्टेबल पेसमेकर लगाया गया।

डॉ. बोहरा ने कहा कि अब मरीज की हालत बहुत अच्छी है और उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज किया जाएगा। इस चिकित्सा सफलता ने मरीज और उनके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ा दी और डॉक्टर के मानवता भरे प्रयास की सराहना की जा रही है।