भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन

भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान-हल्द्वानी उत्तराखंड


भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के अवसर पर हल्द्वानी में वाल्मीकि समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि के जीवन से जुड़ी विभिन्न झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं महाकाली की झांकी इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण बनी रही।

शोभायात्रा की शुरुआत लक्ष्मी शिशु मंदिर से हुई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई भगवान वाल्मीकि पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते भर जगह-जगह समाज के लोगों और स्थानीय नागरिकों ने फूल मालाओं से शोभायात्रा का स्वागत किया।

इस दौरान शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। डीजे की धुनों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। समाज के युवाओं ने पारंपरिक परिधानों में भाग लेकर अपनी सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत की।

वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष प्रशांत वाल्मीकि ने बताया कि यह शोभायात्रा समाज की एकता, संस्कृति और भगवान वाल्मीकि के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।

इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे जिनमें ललित जोशी, रेनू अधिकारी, दर्जा मंत्री शंकर कोरंगा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेश सहित कई प्रमुख लोग शामिल रहे।

पूरे शहर में इस मौके पर भक्तिमय माहौल रहा और लोगों ने भगवान वाल्मीकि के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।