

स्थान : देहरादून



2 अक्टूबर 1994 का दिन उत्तराखंड के इतिहास में काले अध्याय के रूप में याद किया जाता है। रामपुर तिराहा पर हुए गोलीकांड में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज श्रद्धांजलि दी।



मुख्यमंत्री धामी सुबह देहरादून के कचहरी स्थित शहीद स्थल पर पहुंचे और शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य की प्राप्ति के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले आंदोलनकारियों के अनेक सपने थे।



मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी इच्छाओं और सपनों के अनुरूप उत्तराखंड सरकार राज्य के विकास और प्रगति के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने राज्य को देश का आदर्श राज्य बनाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा और अन्य क्षेत्रों में तेजी से योजनाएं लागू करने की बात कही।





