यूकेएसएसएससी पेपर लीक: सुल्तानपुर में एसआईटी की तीसरी बड़ी छापेमारी

यूकेएसएसएससी पेपर लीक: सुल्तानपुर में एसआईटी की तीसरी बड़ी छापेमारी

लोकेशन……लक्सर
रिपोर्टर…रामगोपाल

यूकेएसएसएससी पेपर लीक कांड की जांच कर रही एसआईटी ने शुक्रवार देर रात सुल्तानपुर में तीसरी बार बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई मुख्य आरोपी मोहम्मद खालिद मलिक के रिश्तेदारों के घरों पर की गई।

सूत्रों के अनुसार, एसआईटी टीम ने खालिद के चाचा, मामा और फूफा के परिवार वालों से घंटों पूछताछ की। इस दौरान एक रिश्तेदार सेठी पूछताछ शुरू होने से पहले ही फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि एसआईटी पहले भी खालिद के सुल्तानपुर स्थित घर से कई अहम दस्तावेज कब्जे में ले चुकी है। जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि खालिद ने पेपर लीक से जुड़ी गतिविधियों को कहां-कहां से अंजाम दिया और उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे।

अभी तक इस मामले में एसआईटी ने खालिद मलिक समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों और अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की जा चुकी है।

जांच एजेंसी का कहना है कि पेपर लीक कांड से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।