

स्थान – बाजपुर

रिपोर्टर – भूपेंद्र सिंह पन्नू



बाजपुर। उप जिला चिकित्सालय में बुधवार को स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत द्वितीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ गन्ना राज्य मंत्री सरदार मंजीत सिंह राजू एवं भाजपा नेता राजेश कुमार ने फीता काटकर किया।



शिविर में कुल 1604 मरीजों की जांच की गई और उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। इस दौरान विभिन्न विभागों के चिकित्सक उपस्थित रहे और लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जांच की।



कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शुरू किए गए अभियान के तहत आयोजित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हुए और शिविर को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अहम भूमिका निभाई।



