

स्थान : हल्द्वानी/नैनीताल


एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपराधियों और गुण्डों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत हल्द्वानी पुलिस ने कई वारंटियों को दबिश देकर उनके घर से गिरफ्तार किया।



एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र के दिशा निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अमर चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। गिरफ्तार वारंटियों में शामिल हैं:

- नवीन चन्द्र सुनाल, पुत्र देवीदत्त सुनाल, उम्र 43 वर्ष, नेगी निवास, तीनपानी हल्द्वानी – वारण्ट संख्या 463/24, धारा 125(3) सीआरपीसी/144बीएनएसएस।
- मनीष जोशी, पुत्र प्रकाश चन्द्र जोशी, उम्र 27 वर्ष, वैलेजली लॉज हल्द्वानी – वारण्ट संख्या 1779/21, धारा 147,149,323,504,506 भादवि।
- कृष्णानन्द भट्ट, पुत्र टीकाराम, सद्भावना कॉलोनी, महर्षि स्कूल के पास – वारण्ट संख्या 3082/23, धारा 60 आब0अधि0।
- राकेश कुमार उर्फ टिटू, पुत्र दिनेश चन्द्र, राजपुरा वार्ड नं0 12, गली नं0 02 – गिरफ्तारी अधिपत्र 5/180 मोटर व्हीकल अधि0।

गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी:

- उ0नि0 प्रेम राम विश्वकर्मा (चौकी प्रभारी मण्डी)
- उ0नि0 अनिल कुमार (चौकी प्रभारी भो0 पड़ाव)
- उ0नि0 कृष्णा गिरी (चौकी प्रभारी राजपुरा)
- उ0नि0 मनोज कुमार (चौकी प्रभारी टीपीनगर)
- कानि0 धीरेन्द्र सिंह (चौकी भो0पड़ाव)
- कानि0 सतवीर सिंह (चौकी राजपुरा)
- कानि0 नीरज कुमार (चौकी टीपीनगर)
- ललित मेहरा (चौकी मण्डी)

पुलिस ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।


