

स्थान : गैरसैंण (भराड़ीसैंण)


उत्तराखंड विधानसभा सत्र का शुभारंभ मंगलवार को गैरसैंण स्थित विधानसभा भवन में हुआ।



सत्र के पहले ही दिन सदन में प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा।



कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने नियम 310 के तहत मामला उठाते हुए कहा कि, “प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।” उन्होंने नैनीताल में हाल ही में हुई हिंसक घटना का हवाला देते हुए सरकार से जवाब माँगा। विपक्षी विधायकों ने इस मुद्दे पर जोरदार हंगामा किया और कार्रवाई की माँग की।



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सत्र की कार्यवाही में मौजूद रहे। सत्र से पूर्व उन्होंने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से शिष्टाचार भेंट की, जिसमें संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल भी उपस्थित रहे।


गौरतलब है कि यह सत्र गैरसैंण में आयोजित किया गया है, जो राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित की जा चुकी है।


सत्र के दौरान विभिन्न अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।




