

रिपोर्टर : ऋषि कपूर,
स्थान : हल्द्वानी


आज पूरा देश भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की भक्ति में डूबा है और हल्द्वानी भी इससे अछूता नहीं। मंदिरों में विशेष सजावट के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। आधी रात ठीक 12 बजे कान्हा के जन्म की घोषणा शंख-ध्वनि और घंटियों के बीच होगी।



शहर के मंदिरों में लड्डू गोपाल को झूले पर विराजमान किया गया है, कहीं रास-लीला प्रस्तुत की जा रही है तो कहीं भव्य झांकियों के माध्यम से द्वापर युग की झलक दिखाई जा रही है।



विशेष आयोजन इस्कॉन हल्द्वानी में शाम से शुरू होंगे, जिसमें भजन-कीर्तन, नृत्य-नाटिका और प्रभु श्रीकृष्ण के अभिषेक एवं जन्म आरती का आयोजन होगा।



भक्तजन व्रत रखकर, माखन-मिश्री का भोग लगाकर भगवान को प्रसन्न करने की तैयारियों में जुटे हैं।


मान्यता है कि द्वापर युग की भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में मथुरा के कारागार में जन्म लिया था, जिन्होंने अन्याय और अधर्म के विरुद्ध धर्म की स्थापना की।





