आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज किसी विवादित मामले का हल निकल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर में भी अनुशासन बनाए रखने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। समय का सही उपयोग करने से आपको फायदा होगा।
नेगेटिव- संबंधों में कड़वाहट न आने दें, वरना इसका असर आपकी मानसिक शांति पर पड़ेगा। बाहरी गतिविधियों में समय बर्बाद करने से आपके निजी काम अधूरे रह सकते हैं। पैसों को लेकर थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं।

करियर- कारोबार में कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन उनके हल भी मिलते जाएंगे। महिलाओं से जुड़े व्यापार में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को आज कोई खास अधिकार मिल सकता है, जो भविष्य में तरक्की के लिए फायदेमंद होगा।
लव- पारिवारिक माहौल सुखद और अनुशासित रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका के बीच अहंकार आने से रिश्ते खराब हो सकते हैं।
हेल्थ- आपकी दिनचर्या और रहन-सहन आपको स्वस्थ रखेंगे। आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 6

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज कोई अच्छी खबर मिलने से आप बहुत खुश और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपका दिन अच्छा बीतेगा। युवाओं को अपने किसी काम में सफलता मिलने से राहत मिलेगी। मन की शांति के लिए आप किसी शांत या धार्मिक जगह पर जाने का सोच सकते हैं।
नेगेटिव- पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। आपकी एक छोटी-सी गलती बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। धैर्य और संयम बनाए रखें। खर्चों पर लगाम लगाना जरूरी है।

करियर- कारोबार सामान्य रहेगा। किसी भी महत्वपूर्ण फैसले में स्टाफ और कर्मचारियों की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। साझेदारी वाले व्यापार में मुनाफा होगा। नौकरीपेशा लोगों को आज भी काम से फुर्सत नहीं मिलेगी।
लव- किसी भी दुविधा में जीवनसाथी और परिवार के लोगों से सलाह जरूर लें। आपको सही राय मिलेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
हेल्थ- तनाव और थकान से राहत पाने के लिए कुछ समय ध्यान में बिताएं, इससे स्वास्थ्य में सुधार होगा।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 6

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी अनुभवी या बड़े अधिकारी से आपके संबंध और मजबूत होंगे। भाई-बहनों से भी मुलाकात का समय है। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। जमीन-जायदाद की खरीदारी की संभावना मजबूत होगी।
नेगेटिव- कभी-कभी आपको महसूस होगा कि सब कुछ होते हुए भी खालीपन है। गलत कामों से दूर रहें, वरना आप बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। अगर आप अपना विकास चाहते हैं तो स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन लाना भी जरूरी है।

करियर- कारोबार में बदलाव की जो योजनाएं बनी हैं, उन पर पूरा ध्यान दें। यह बदलाव आपके लिए नई सफलताएं लाएगा। नौकरीपेशा लोगों का आज किसी बड़े अधिकारी से उलझना नुकसानदायक हो सकता है।
लव- पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे और मिलकर घर की समस्याओं को सुलझा पाएंगे।
हेल्थ- मौसम को लेकर लापरवाही आपको बीमार कर सकती है। इस समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- परिवार की पुरानी बातों को दूर करने की कोशिश करें, इससे रिश्तों में मिठास आएगी। आय के नए साधन भी मिलेंगे। आपके विरोधी कामयाब नहीं होंगे। युवाओं को विभागीय परीक्षा या किसी इंटरव्यू में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।
नेगेटिव- बेकार की गतिविधियों में व्यस्त रहने से आपके जरूरी कामों में रुकावट आएगी। परिवार पर ध्यान न देने से घर के लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें।

करियर- आप कारोबार में कोई बड़ा निवेश करने का सोच रहे हैं, तो तुरंत उस पर काम करें, यह फायदेमंद रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार सही नतीजे भी मिलेंगे। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने से नौकरी मिलने की संभावना है।
लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। लेकिन किसी बच्चे की नकारात्मक बात को लेकर घर में तनाव रह सकता है।
हेल्थ- बदलते मौसम की वजह से पेट खराब हो सकता है। खाने-पीने का बहुत ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या में कुछ नयापन लाने के लिए आप रचनात्मक कामों में रुचि लेंगे। आप अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा और कई तरह की जानकारी भी हासिल होगी।
नेगेटिव- बहुत ज्यादा व्यस्त रहने की वजह से आपके खुद के काम रुक सकते हैं। पड़ोसियों के साथ किसी भी तरह के झगड़े से खुद को दूर रखें। बच्चों के साथ कुछ समय बिताने और उनकी समस्याओं को सुलझाने से उनका मनोबल बढ़ेगा।

करियर- इस समय कारोबार से जुड़ी प्रतिस्पर्धा में आपको बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लेना जरूरी है। आय सामान्य ही रहेगी। ऑफिस में माहौल अच्छा नहीं रहेगा।
लव- दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
हेल्थ- इस समय किसी तरह का इन्फेक्शन या सूजन जैसी परेशानी हो सकती है। किसी भी समस्या को हल्के में न लें और तुरंत इलाज कराएं।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 6

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- सरकारी कामों को पूरा करने के लिए आज का दिन अच्छा है। साथ ही कहीं से मदद भी मिलेगी। आज कोई शुभ समाचार मिलने से आप खुद में विश्वास और एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।
नेगेटिव- बेकार की गतिविधियों में समय बर्बाद करने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। अपने सामान की देखभाल खुद करें। चोरी होने या खोने की संभावना है। कोई सफलता मिलने पर तुरंत उस पर काम करें। ज्यादा सोचने से समय हाथ से निकल सकता है।

करियर- कारोबार में रुकी हुई पेमेंट का कुछ हिस्सा आज मिल सकता है। इसके लिए कोशिश करते रहें। कर्मचारियों की मदद से कामकाज सही बना रहेगा। पार्टनरशिप से जुड़ी गतिविधियां अभी रुकी रहेंगी। ऑफिस का माहौल व्यवस्थित रहेगा।
लव- दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका का एक-दूसरे के प्रति विश्वास और प्यार बढ़ेगा।
हेल्थ- गलत खान-पान और तनाव की वजह से पाचन क्रिया खराब हो सकती है। सही खाना खाएं।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 1

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- मीडिया या जान-पहचान के लोगों से आपको नई-नई जानकारी मिलेगी, जो फायदेमंद होगी। आप अपनी समझदारी से किसी भी परेशानी से बाहर निकल जाएंगे। कुछ समय योग और ध्यान के लिए भी जरूर निकालें, इससे मानसिक शांति बनी रहेगी।
नेगेटिव- आज पैसों की दिक्कतें भी आएंगी। परिवार में तालमेल की कमी से थोड़ा नकारात्मक माहौल बन सकता है। जिसका असर सबकी काम करने की क्षमता पर भी पड़ेगा, इसलिए सही व्यवस्था बनाकर रखना जरूरी है।

करियर- कारोबार बढ़ाने से जुड़ी योजनाओं पर काम करने से पहले और जानकारी हासिल करें। कोई कारोबारी सौदा तय करते समय बहुत समझदारी और सूझबूझ की जरूरत है। दूर के लोगों से संपर्क स्थापित होगा।
लव- जीवनसाथी की किसी समस्या को सुलझाने में अपनी मदद देना जरूरी है। इससे आपसी संबंधों में नजदीकियां आएंगी। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी।
हेल्थ- एलर्जी और पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। व्यायाम और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 6

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कोई सरकारी मामला अटका हुआ है तो आज वह पूरा हो सकता है। आप पूरी आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का सामना कर पाएंगे। अनुभवी लोगों की सलाह मानना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
नेगेटिव- कुछ आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं, इसलिए सोच-समझकर खर्च करें। किसी करीबी रिश्तेदार से छोटी-सी बात पर कहासुनी होने की संभावना है, जिससे रिश्ता भी खराब होगा। बच्चे अपनी पढ़ाई से जुड़ी किसी दिक्कत आने पर तनाव में रहेंगे।

करियर- कारोबार से जुड़े सभी काम सही तरीके से चलते रहेंगे। स्टाफ से जुड़ी छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन समय पर उनका हल भी निकल जाएगा। बाहरी लोगों को अपने निजी कामों में दखलअंदाजी न करने दें। ऑफिस में अपना काम तय समय पर पूरा करें।
लव- विपरीत लिंग के लोगों से व्यवहार करते समय अपनी सीमा में रहें, वरना इससे आपके शादीशुदा जीवन में झगड़ा हो सकता है।
हेल्थ- मौसम की वजह से गले में इन्फेक्शन और खांसी, जुकाम की समस्या रह सकती है। लापरवाही बिल्कुल न बरतें। सही इलाज कराएं।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 8

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज का दिन अनुकूल है। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपका जनसंपर्क बढ़ेगा। कोई मुश्किल राह आसान होने से संतुष्टि मिलेगी। रोजमर्रा के काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। युवाओं को अपने करियर से जुड़ी कोई सफलता मिल सकती है।
नेगेटिव- किसी भी काम पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी है। लापरवाही की वजह से कुछ काम बनते-बनते बीच में ही रुक सकते हैं। खर्चों में कंजूसी करना भी परिवार के लिए दिक्कतें पैदा कर सकता है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें।

करियर- काम की जगह पर मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। लेकिन आंतरिक व्यवस्था और काम करने के तरीके में बदलाव लाने की जरूरत है। वास्तु के नियमों का भी पालन करें। ऑफिस में फाइलें और दस्तावेज संभालने में लापरवाही नुकसानदायक साबित हो सकती है।
लव- मुश्किल समय में परिवार और जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा, जिससे आपका मनोबल बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए भी समय अच्छा है।
हेल्थ- काम के दबाव का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है, जिसकी वजह से नींद न आने और बेचैनी की समस्या रहेगी। कुछ समय सकारात्मक गतिविधियों में भी जरूर बिताएं।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 3

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- जमीन-जायदाद से जुड़ी खरीद-फरोख्त के मामलों में सफलता मिलेगी। व्यावहारिक सोच रखना आपको कोई फैसला लेने में मदद करेगा। घर में किसी खास दोस्त का आना होगा और परिवार के साथ कोई मजेदार यात्रा भी संभव है।
नेगेटिव- कभी-कभी बहुत ज्यादा आत्मविश्वास आपके बनते कामों में रुकावट डाल सकता है। बहुत ज्यादा अहंकार रखने के बजाय माहौल के अनुसार खुद को ढालना भी सीखना चाहिए। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर और ज्यादा ध्यान दें।

करियर- कारोबारी क्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में अगर कुछ सुधार चल रहा है, तो वास्तु संबंधी नियमों द्वारा सुधार लाना काम के माहौल को सकारात्मक बनाएगा। साझेदारी वाले व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने की जरूरत है। लेन-देन के मामलों में जल्दबाजी न करें।
लव- पति-पत्नी के बीच थोड़ा तनाव रहेगा। आपको अपने स्वभाव में लचीलापन लाना बहुत जरूरी है।
हेल्थ- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन मधुमेह के रोगी अपनी नियमित जांच जरूर करवाते रहें।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 6

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी, इसलिए उस पर अमल जरूर करें। दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ मिलने-जुलने का प्रोग्राम भी बन सकता है।
नेगेटिव- आपके अपने कुछ खास लोग ही आपके लिए गलतफहमियां पैदा कर सकते हैं, इसलिए किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना सही नहीं है। उच्च शिक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति और ज्यादा जागरूक रहने की जरूरत है, क्योंकि आलस और मौज-मस्ती की वजह से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

करियर- कारोबार से जुड़ा कोई फैसला लेने में आपको थोड़ी दुविधा रहेगी। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। साझेदारी के व्यापार में पार्टनर की योजनाएं और काम करने का तरीका कारोबार के लिए फायदेमंद साबित होगा। दफ्तर के मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है।
लव- वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों का रूप ले लेगी।
हेल्थ- समस्याओं से घबराने के बजाय उनका हल ढूंढें, वरना इसका असर आपकी मानसिक स्थिति और काम करने की क्षमता पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 8

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पारिवारिक जिम्मेदारियों को घर के सदस्यों में बांटकर कुछ समय खुद के लिए भी बिताएं। आप अपनी फिटनेस और योग्यता को निखारने में समय देंगे। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में कुछ समय बिताना आपको मानसिक शांति देगा।
नेगेटिव- बनते कामों में कुछ न कुछ रुकावटें आएंगी, हालांकि धीरे-धीरे स्थिति भी ठीक हो जाएगी। साथ ही मन में बिना वजह गुस्सा और चिड़चिड़ापन महसूस होगा। घर में जो सुधार की योजनाएं बन रही थीं, उस पर भी फिर से विचार जरूर करें।

करियर- कारोबार में किसी नए काम से जुड़े बेहतरीन प्रस्ताव सामने आएंगे। सोचने-विचारने में ज्यादा समय न लगाकर तुरंत फैसला लें। नौकरीपेशा लोगों को अपने किसी लक्ष्य को पूरा करने से मान-सम्मान और तरक्की मिलने की संभावना है।
लव- बच्चों और परिवार के लोगों के साथ कुछ समय बिताने से तनाव दूर होगा और मन खुश रहेगा।
हेल्थ- खांसी, जुकाम जैसी समस्याएं बनी रहेंगी। लापरवाही न करें, क्योंकि वर्तमान मौसम में अपना ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 7