नीलकंठ दर्शन से लौटते समय 24 बच्चे जंगल में भटके, रेस्क्यू टीम ने रात में खोजकर सुरक्षित निकाला

नीलकंठ दर्शन से लौटते समय 24 बच्चे जंगल में भटके, रेस्क्यू टीम ने रात में खोजकर सुरक्षित निकाला

स्थान – ऋषिकेश

रिपोर्ट – खुशबु गौतम

रविवार को नीलकंठ महादेव मंदिर से दर्शन कर लौट रहे 24 बच्चों का समूह जंगल के पैदल मार्ग में भटक गया। अंधेरा होने के कारण जब उनसे संपर्क नहीं हो पाया, तो स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीमें सक्रिय हो गईं।

घने जंगल और कठिन रास्तों के बावजूद रेस्क्यू टीम ने कई घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया और अंततः देर रात सभी बच्चों को सुरक्षित खोज निकाला। बच्चों को प्राथमिक जांच के बाद सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

प्रशासन ने राहत की सांस ली और साथ ही श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अपील की है कि जंगल के पैदल मार्गों पर जाने से पहले उचित मार्गदर्शन लें,

समूह से अलग न हों और पैदल मार्गों पर लगे संकेत चिह्नों का पालन अवश्य करें।

स्थानीय प्रशासन ने आगे भी इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए सतर्कता बरतने की बात कही है।