निर्मला कॉन्वेंट स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, महापौर ने किया उत्साहवर्धन

निर्मला कॉन्वेंट स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, महापौर ने किया उत्साहवर्धन

काठगोदाम, हल्द्वानी
निर्मला कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काठगोदाम में आज एक भव्य समारोह का आयोजन कर सीबीएसई कक्षा 10वीं व 12वीं के साथ-साथ कक्षा 1 से 9कक्षा 11 के सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हल्द्वानी के महापौर श्री गजराज सिंह बिष्ट रहे। विद्यालय प्रबंधिका सिस्टर रिटी, प्रधानाचार्या सिस्टर स्मिता मैथ्यू, उप प्रधानाचार्य सिस्टर अनीशा, सभी शिक्षकगण, मेधावी छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक इस अवसर पर उपस्थित रहे।

टॉपर विद्यार्थी:

  • कक्षा 12वीं: संयुक्त रूप से कोमल भंडारी एवं स्नेहा मेहता ने 97% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • कक्षा 10वीं: सुयश ढोंढियाल ने 98.4% अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसके अतिरिक्त 91% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में ‘प्रकृति – विकृति – संस्कृति’ की सुंदर व्याख्या की और विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पुरस्कारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मेहनत और मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर स्मिता मैथ्यू ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा:

वास्तविक उत्कृष्टता अंकों में नहीं, बल्कि जरूरतमंद की सहायता कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने में है।
उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वे स्वयं खुश रहें और अपने आस-पास के लोगों को भी खुश रखें।

समारोह में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे और अभिभावकों की आंखों में गर्व झलक रहा था।