ताड़ीखेत में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के नतीजे घोषित, रचना रावत ने मकडों सीट पर मारी बाज़ी

ताड़ीखेत में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के नतीजे घोषित, रचना रावत ने मकडों सीट पर मारी बाज़ी

संजय जोशी
रानीखेत

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की मतगणना तेज़ी से जारी है और ताड़ीखेत विकासखंड में नतीजे सामने आने लगे हैं।

कहीं जीत का उत्सव मनाया जा रहा है, तो कहीं प्रत्याशी व समर्थक पराजय से मायूस नजर आ रहे हैं।

अब तक चार क्षेत्र पंचायत सीटों के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं।

घोषित परिणाम:

  • मकडों (हॉट सीट):
    पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना रावत ने अपनी प्रतिद्वंद्वी मीनाक्षी को 206 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। यह सीट चुनावी दृष्टिकोण से सबसे चर्चित मानी जा रही थी।
  • दुगौड़ा क्षेत्र पंचायत:
    देवेंद्र सिंह बिष्ट ने जीत हासिल की।
  • मंगचौड़ा क्षेत्र पंचायत:
    बबली मेहरा विजयी घोषित हुईं।
  • वलना क्षेत्र पंचायत:
    कमल सिंह बिष्ट ने बाज़ी मारी।
  • झलोड़ी (एससी आरक्षित) क्षेत्र पंचायत:
    विरेंद्र प्रसाद ने सफलता हासिल की।

मतगणना जारी

ताड़ीखेत ब्लॉक में अन्य क्षेत्रों की मतगणना अब भी चल रही है। निर्वाचन अधिकारी मतगणना को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए मुस्तैदी से डटे हुए हैं।