

टॉप। पौड़ी
रिपोर्ट जय ममगाई

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के तहत 31 जुलाई को होने वाली मतगणना को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह द्वारा सभी जोनल अधिकारियों को अपने-अपने ब्लॉकों में तैनात पुलिस बल को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश देने को कहा गया है।



इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप कला ने बुधवार को पौड़ी ब्लॉक कार्यालय में बने मतगणना केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।



इस दौरान उन्होंने सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए सतर्कता, विधि व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के पालन को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया।



निर्देशों के प्रमुख बिंदु:
- अधिकृत व्यक्तियों को छोड़कर कोई भी व्यक्ति मोबाइल फोन, कैमरा या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं कर सकेगा।
- शस्त्र, ज्वलनशील पदार्थ एवं संदिग्ध सामग्री के प्रवेश को रोकने के लिए प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

- सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
- किसी भी आपात स्थिति या शांति भंग की स्थिति में उच्चाधिकारियों को तत्काल सूचना दी जाए।

- मतगणना स्थल की सुरक्षा, निष्पक्षता और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना सभी तैनात कार्मिकों की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।

मौजूद रहे अधिकारी:
निरीक्षण के दौरान थाना अध्यक्ष पौड़ी कमलेश शर्मा, उप निरीक्षक प्रवीन रावत, और मेहराजुद्दीन सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।


