

रिपोर्टर : संजय जोशी
स्थान : रानीखेत


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राज्य मंत्री कैलाश पंत और भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार अभियान को धार दी। दोनों नेताओं ने कफड़ा, दरमाण, कोट यूडा और मटेला जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में जनसभाएं कर भाजपा उम्मीदवारों के लिए समर्थन मांगा।



राज्य मंत्री कैलाश पंत ने सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क जैसे बुनियादी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित योजनाओं—जैसे उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना आदि—का उल्लेख करते हुए इनका लाभ ग्रामीण जनता तक पहुंचाने की बात कही।



कफड़ा के सती नौगांव क्षेत्र में आयोजित सभा में उन्होंने लोगों से भाजपा समर्थित प्रत्याशी हिमानी रावत के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा,



“हिमानी रावत के विजयी होने से क्षेत्र में विकास की रफ्तार और तेज होगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे और गांव-गांव की समस्याओं का समाधान होगा।”

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने भी राज्य सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए हिमानी रावत को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो गांव, गरीब और किसान के हित में ईमानदारी से काम कर रही है।


प्रचार अभियान के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं की भी भारी उपस्थिति रही। इस अवसर पर दीप पांडे, प्रकाश पंत, कैप्टन मनोहर सिंह, भुवन जोशी, रीना देवी, जगदीश, सुमन, दीपा रावत, लक्ष्मण सिंह, रमेश सिंह और चंदन जोशी जैसे कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



