

स्थान सितारगंज
रिपोर्ट तनवीर आंसरी

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के तहत जनपद उधम सिंह नगर के बाजपुर, गदरपुर, सितारगंज और खटीमा विकासखंडों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक जारी है।



इसी कड़ी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और कुमाऊं क्षेत्र की IG रिद्धिम अग्रवाल ने सितारगंज के ग्राम पंडरी स्थित कृषि अनाज मंडी में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।



शांति व्यवस्था का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से शांति व्यवस्था और मतदान की स्थिति की जानकारी ली।
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मीडिया से बातचीत में बताया कि


“अब तक सभी स्थानों पर मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। कहीं से किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।”
उन्होंने यह भी बताया कि शाम 4:00 बजे तक मतदान प्रतिशत संतोषजनक रहा है, और मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की अच्छी खासी भीड़ देखी गई।

प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद
IG रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सभी संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात किया गया है।

“हमारी टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और कानून व्यवस्था को लेकर कोई कोताही नहीं बरती जा रही,” IG ने कहा।

पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में कुमाऊं मंडल में सुरक्षित और शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन और पुलिस की संयुक्त सक्रियता से मतदाताओं में विश्वास और उत्साह दोनों बना हुआ है।
आगामी चरणों में भी ऐसी ही व्यवस्था की उम्मीद जताई जा रही है।



