चुनाव से पहले SSP का बड़ा एक्शन: ₹15 लाख की अवैध शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

चुनाव से पहले SSP का बड़ा एक्शन: ₹15 लाख की अवैध शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

काशीपुर

चुनाव से पहले ऊधमसिंहनगर पुलिस ने नशे के कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए एक बड़ी तस्करी को नाकाम कर दिया। SSP मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने बांसखेड़ा फ्लाईओवर पर कार्रवाई करते हुए ₹15 लाख की हरियाणा मार्का अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है।

शराब की 230 पेटियां ट्रक में अंडों की क्रेट के नीचे छिपाकर लाई जा रही थीं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को घेरकर रोका और तलाशी में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। इस मामले में यूपी के शामली निवासी तस्कर अमजद को मौके से गिरफ्तार किया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि शराब को चुनाव से पहले मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से लाया जा रहा था। SSP मणिकांत मिश्रा की सख्ती के चलते शराब माफिया में हड़कंप मच गया है और पुलिस लगातार नशा तस्करों पर नजर बनाए हुए है।

पुलिस ने क्या कहा:
SSP मणिकांत मिश्रा ने बताया, “चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी हों, इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। अवैध शराब और नशे के कारोबार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

जिला पुलिस की अपील:
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी नशे के अवैध कारोबार या गतिविधियों की सूचना मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

इस कार्रवाई से साफ है कि ऊधमसिंहनगर पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ चुनाव के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने को तैयार है।