राज्य मंत्री कैलाश पंत पहुंचे बग्वालीपोखर, गिरीश चौधरी के समर्थन में की जनसभाएं

राज्य मंत्री कैलाश पंत पहुंचे बग्वालीपोखर, गिरीश चौधरी के समर्थन में की जनसभाएं

संजय जोशी
रानीखेत

उत्तराखंड के राज्य मंत्री कैलाश पंत सोमवार को द्वाराहाट विकासखंड के बग्वालीपोखर क्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने रवाड़ी क्षेत्र से भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी गिरीश चौधरी के समर्थन में जोरदार प्रचार किया और कई गांवों में जनसभाएं कर वोट की अपील की।

“गिरीश की जीत से खुलेगा विकास का रास्ता” – कैलाश पंत

राज्य मंत्री कैलाश पंत ने कहा कि—

“गिरीश चौधरी की जीत से क्षेत्र के रुके हुए विकास कार्यों को गति मिलेगी। भाजपा सरकार ने गांव-गांव में सड़क, बिजली, पानी और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया है।”

उन्होंने जनता को भाजपा सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर जल योजना आदि की जानकारी दी।

विकास को लेकर भाजपा का दावा

जनसभा को भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने भी संबोधित किया और कहा—

“पंचायत से लेकर संसद तक भाजपा की सरकार है, ऐसे में अगर भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीतते हैं तो स्थानीय विकास में तेजी आएगी।”

जनसभा में दिखा कार्यकर्ताओं का जोश

इस दौरान जनसभा में बसंत कैड़ा, प्रहलाद सिंह, बलवंत कैड़ा, खीमानंद, कैलाश साह, सुंदर जोशी, जगदीश नाथ, किरन चौधरी, राजा साह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने गिरीश चौधरी की जीत को निश्चित बताते हुए कहा कि जनता विकास के नाम पर वोट देगी।

मंत्री का जिलेभर में दौरा

राज्य मंत्री कैलाश पंत ने बताया कि वे हाल ही में रानीखेत जिले के विभिन्न विकासखंडों में दौरा कर चुके हैं, जहां भाजपा की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है।