

स्थान – द्वाराहाट
रिपोर्ट – विमल साह

पार्ट द्वाराहाट विकासखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद प्रत्याशियों ने अब प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। गाँव-गाँव में डोर-टू-डोर जनसंपर्क और ध्वनि प्रचार का दौर जारी है।



डीडा जिला पंचायत सीट से भाजपा अधिकृत प्रत्याशी दीपक प्रभाकर लाल साह भी चुनाव प्रचार में सक्रिय हैं और लोगों से संपर्क कर अपने समर्थन में वोट देने की अपील कर रहे हैं। प्रचार के दौरान बातचीत में उन्होंने अपने विकास विजन को साझा करते हुए कहा:


“द्वाराहाट क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हमारी प्राथमिकताएँ पूरी तरह स्पष्ट हैं — बेहतर सड़क कनेक्टिविटी, युवाओं के लिए स्वरोजगार केंद्रों की स्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण और शिक्षा के स्तर में सुधार हमारी प्राथमिक योजनाओं में शामिल हैं।”


दीपक साह ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में जो योजनाएँ गांव तक पहुंची हैं, वे उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। वे कहते हैं:

“मैं केवल वादे नहीं, काम करने आया हूँ। हमारी कोशिश रहेगी कि हर गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचे — चाहे वह पीने का पानी हो, सड़क हो या शिक्षा।”


स्थानीय जनता के बीच दीपक साह की छवि एक जनसमर्पित और युवा नेतृत्व के रूप में बन रही है। क्षेत्र में उनका प्रचार अभियान व्यवस्थित और रणनीतिक रूप से मजबूत दिख रहा है।

वहीं, अन्य प्रत्याशी भी अपनी-अपनी योजनाओं और जनसंपर्क के जरिए मतदाताओं को प्रभावित करने में जुटे हैं। लेकिन अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 28 जुलाई को होने वाले मतदान में जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है।



