सीएम धामी ने किया हिंदी फिल्म “5 सितम्बर” का पोस्टर लॉन्च

सीएम धामी ने किया हिंदी फिल्म “5 सितम्बर” का पोस्टर लॉन्च

टॉप: देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हिंदी फिल्म “5 सितम्बर” का पोस्टर लॉन्च किया। यह फिल्म पूरी तरह से उत्तराखंड में फिल्माई गई है और राज्य की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य तथा स्थानीय प्रतिभा को देशभर में प्रदर्शित करने का एक सशक्त प्रयास मानी जा रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड अब फिल्म निर्माण के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बनता जा रहा है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा लागू की गई फिल्म नीति के तहत फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों को हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है, ताकि वे यहां शूटिंग करें और प्रदेश के युवाओं को रोजगार एवं मंच मिले।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस प्रकार की फिल्में न केवल राज्य की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि पर्यटन को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक संवर्धन में भी सहायक सिद्ध होती हैं।

उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि “5 सितम्बर” दर्शकों के दिलों को छूने में सफल होगी।