अशोक हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल मजखाली में हरेला पर्व पर पौधारोपण, छात्राओं ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प

अशोक हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल मजखाली में हरेला पर्व पर पौधारोपण, छात्राओं ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प

रिपोर्टर : संजय जोशी
स्थान : रानीखेत

हरेला पर्व के पावन अवसर पर अशोक हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल, मजखाली में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी का भाव उत्पन्न करना था।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में तेजपात, जामुन, अमरूद, गुलमोहर आदि के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12वीं तक की सभी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमंत कुमार राई ने सभी को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी दिलवाया।

कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य कैप्टन डी. उमा मनिवन्नन, विद्यालय के शिक्षकगण, समस्त कर्मचारी, छात्राएं एवं विद्यालय के सलाहकार सुमित गोयल भी उपस्थित रहे।

इस आयोजन ने विद्यालय परिवार में प्राकृतिक संतुलन और हरियाली के प्रति प्रतिबद्धता की भावना को और मजबूत किया।