पहाड़ी आर्मी की पंचायत चुनावों में एंट्री: समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी, जनमुद्दों को लेकर चलाएगी अभियान

पहाड़ी आर्मी की पंचायत चुनावों में एंट्री: समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी, जनमुद्दों को लेकर चलाएगी अभियान

स्थान : हल्द्वानी

पंचायत चुनावों को लेकर उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में मंगलवार को पहाड़ी आर्मी ने अपने कार्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर पंचायत चुनावों के लिए अपने समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा की। संगठन के प्रदेश महामंत्री विनोद शाही ने कहा कि “राजनीतिक दलों ने पंचायत चुनावों को भ्रष्टाचार और खरीद-फरोख्त का अड्डा बना दिया है, जबकि असल में पंचायती राज लोकतंत्र की जड़ और विकास की रीढ़ है।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि पहाड़ी आर्मी के लिए यह चुनाव केवल जीतने का नहीं, बल्कि जनमुद्दों को आवाज देने का अभियान है। संगठन “पहाड़ी हिंदू” नारे के साथ **घर-घर जाकर स्मार्ट गांव के निर्माण के लिए वोट की अपील करेगा।”

इन प्रत्याशियों को मिला पहाड़ी आर्मी का समर्थन:

  • हल्द्वानी ग्रामीण (पनियाली) हॉट सीट:
    जिला पंचायत सदस्य पद के लिए दीपा पांडे (आन सिंह रामणी)
  • बेतालघाट (चापड़ सीट):
    एडवोकेट नवीन तिवारी
  • दुधुली क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट:
    तारा बेलवाल
  • हल्द्वानी ब्लॉक अंतर्गत हिम्मतपुर बैजनाथ ग्राम सभा:
    ग्राम प्रधान पद के लिए महेंद्र सिंह सूर्या

संगठन की मजबूत मौजूदगी

प्रेस वार्ता के दौरान पहाड़ी आर्मी के जिला अध्यक्ष मोहन कांडपाल ने प्रत्याशियों के चयन की जानकारी दी। इस मौके पर संगठन महामंत्री विनोद शाही, नगर अध्यक्ष फौजी भुवन पहाड़ी हिंदू, कोषाध्यक्ष भगवंत सिंह राणा, जिला महामंत्री राजेन्द्र कांडपाल, विनोद नेगी, गौरव गोस्वामी, कैलास डालाकोटी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

“स्मार्ट गांव हमारा लक्ष्य”

पहाड़ी आर्मी ने दावा किया कि उसका उद्देश्य केवल चुनावी जीत नहीं बल्कि पारदर्शी पंचायत व्यवस्था और विकास को अंतिम छोर तक पहुंचाना है। संगठन गांवों को स्मार्ट सुविधाओं से जोड़ने, पारदर्शी कार्यप्रणाली और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार अभियान चलाएगा।


विशेष:
पहाड़ी आर्मी का पंचायत चुनावों में उतरना क्षेत्रीय राजनीति में एक नया मोड़ ला सकता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि जनमुद्दों को केंद्र में रखकर संगठन कितनी पकड़ बना पाता है।