

स्थान-सितारगंज

रिपोर्टर तनवीर अंसारी

जिले की मोबाइल पुलिस वैन ने शनिवार को सितारगंज कोतवाली क्षेत्र से लेकर आसपास के गांवों तक पहुंचकर साइबर क्राइम व नए कानूनों के बारे में जागरूकता अभियान चलाया।



इस दौरान महिला एवं पुरुष ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पुलिस विभाग की इस पहल की सराहना की।



उधम सिंह नगर जिले से आई मोबाइल पुलिस वैन ने गांव-गांव जाकर आमजन को नए कानूनों की धाराओं की जानकारी दी। साथ ही लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। विशेष रूप से साइबर क्राइम से बचाव के उपायों और इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों पर जोर दिया गया।


जागरूकता अभियान के दौरान दरोगा गणेश मंजिला, कांस्टेबल देवेंद्र (सितारगंज) और कांस्टेबल तरुण चौधरी की मौजूदगी रही।


पुलिस टीम ने ग्रामीणों को उदाहरणों के माध्यम से बताया कि साइबर अपराध से कैसे सतर्क रहा जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दी जाए।


इस अभियान को ग्रामीणों ने सकारात्मक रूप से लिया और पुलिस विभाग का आभार जताया कि वे गांवों तक पहुंचकर उन्हें कानून संबंधी जानकारी दे रहे हैं।


