

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान को लेकर देहरादून में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।



इस कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु स्वामी चिदानंद सरस्वती तथा टपकेश्वर मंदिर के प्रमुख महंत गिरी जी महाराज ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।



कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में कोई बड़ा अधिकारी बख्शा नहीं गया है।



उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नकल माफियाओं को सलाखों के पीछे भेजकर प्रतियोगी परीक्षाओं को पूरी तरह से नकलमुक्त बनाया गया है।


मुख्यमंत्री के इस कदम को प्रदेश में पारदर्शिता और न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है।

यह सम्मान समारोह भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के लक्ष्य की दिशा में मुख्यमंत्री के प्रयासों की सफलता का प्रतीक माना जा रहा है।



